Holi
Holi www.jagatgururampalji.org होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय और नेपाली लोगों का त्यौहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। यह प्रमुखता से भारत तथा नेपाल में मनाया जाता है। होली हर साल फाल्गुन के महीने में (मार्च) के महीने में विभिन्न प्रकार के रगों के साथ मनाई जाती है। होली हिंदुओं के एक प्रमुख त्योहार प्रमुख त्यौहार के रूम में जाना जाता है। लेकिन होली सिर्फ हिन्दु ही नहीं बल्कि सभी लोग मनाते हैं। क्योंकि होली उत्साह के साथ मनाई जाती है। होली पर लोग आपस में मिलते हैं गले लगते हैं और एक दूसरे को रंग लगाकर होली का त्यौहार मनाते हैं। इस दौरान धार्मिक और फागुन गीत भी गाये जाते हैं। इस दिन पर हम लोग खासतौर से बने गुजिया, पापड़, हलवा, आदि खाते हैं। रंग की होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होली का त्यौहार मनाने के पीछे एक प्राचीन इतिहास है। प्राचीन समय में हिरण्यकश्यपनाम के एक असुर हुआ करता था। उसकी एक दुष्ट बहन थी जिस...